नाराज नाती को स्कूल छोड़ने पहुंचे रजनीकांत,

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों की जितनी सोशल मीडिया पर चर्चा होती हैं. उतनी ही उनकी फैमिली के साथ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होती हैं. इसी बीच सुपरस्टार की बेटी सौंदर्या ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपने नाती को स्कूल छोड़ने के लिए जाते दिख रहे हैं, जो कि नाराज है. इसके अलावा दूसरी फोटो में थलाइवा को देख बच्चों के रिएक्शन की भी फोटो देखने को मिली है, जो तेजी से वायरल हो रही है. 

सौंदर्या रजनीकांत ने दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें पहली फोटो में सुपरस्टार रजनीकांत ब्लैक टीशर्ट और वाइट पजामे में नजर आ रहे हैं. जबकि उनके नाती स्कूल ड्रैस में चेहरा छिपाए बैठे दिख रहे हैं, जिन्हें थलाइवा दिखाते हुए हाथ से इशारा कर रहे हैं. दूसरी फोटो स्कूल के क्लासरूम की है. जहां सुपरस्टार को देख बच्चे हैरान और खुश नजर आ रहे हैं. जबकि थलाइवा भी मुस्कुराहट के साथ बच्चों को देखते नजर आ रहे हैं

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े