अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 18वें सीजन के साथ वापसी

भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 18वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन के इस बहुचर्चित शो की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने जा रही है। फैंस लंबे समय से इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इस बार की अनोखी थीम

KBC का 18वां सीजन इस बार कुछ अलग और बेहद खास अंदाज में नजर आएगा। इस बार शो की नई थीम रखी गई है, ‘इस बार… सोचना पड़ेगा।’ जहां पहले यह शो मुख्य रूप से केवल ज्ञान पर आधारित होता था, वहीं इस नए सीजन में खिलाड़ियों को यह सिखाया जाएगा कि सही उत्तर देने से पहले गहराई से सोचें, सवाल को समझें और सही विश्लेषण करने के बाद ही अपना फैसला लें।

शो का नया प्रोमो

सोनी एंटरटेनमेंट टीवी ने शो का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में जीवन की तुलना गोल्फ के खेल से करते हुए यह संदेश दिया गया है कि जल्दबाजी में लिया गया फैसला अक्सर गलत हो सकता है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि पहला जवाब हमेशा सही नहीं होता, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े