‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गोर को हुआ डेंगू,104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग

बालिका वधू’ फेम मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अविका गोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार पांच दिनों तक 103-104 डिग्री तेज बुखार से पीड़ित रहने के बाद अविका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल जांच के बाद पता चला है कि वह डेंगू (Dengue) से संक्रमित हैं।

उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अविका का हेल्थ अपडेट दिया है और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की है। उन्होंने बीमार होने के बावजूद अपने काम की ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने के लिए अविका की तारीफ़ की और फ़ैन्स से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने को कहा। शुक्रवार को अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो में मिलिंद चंदवानी ने कहा, “अविका को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि वह पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार से जूझ रही थीं। अपनी हालत के बावजूद, वह एक प्रोजेक्ट पर काम करती रहीं, जिसकी दो दिन की शूटिंग बाकी थी। तेज़ बुखार के बावजूद उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि टीम बाकी शूटिंग को सिर्फ़ एक दिन में ही पूरा कर पाई।”

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े