लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेन की बढ़ती नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी नई बहस

रियलिटी शो लॉकअप 2 अपनी बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। शो में सेक्सुअलिटी और रिलेशनशिप्स जैसे टॉपिक्स पर खुलकर बात हो रही है, और मेकर्स भी इसे बिना किसी फिल्टर या एडिट के दिखा रहे हैं। हाल ही में, कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। इसके बाद से ही शो में उनकी और पामेला सेरेन की क्लोजनेस बढ़ती जा रही है। हाल ही में पामेला ने आकांक्षा को किस किया था और अब दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है।

आकांक्षा और पामेला का मसाज वीडियो वायरल

मेकर्स ने अब आकांक्षा और पामेला को एक ही सेल में शिफ्ट कर दिया है, जिसके बाद दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा, पामेला को बॉडी मसाज देती नजर आ रही हैं। पामेला बेड पर उल्टी लेटी हुई हैं और आकांक्षा उनके ऊपर बैठकर उन्हें रिलैक्स कर रही हैं। मसाज के दौरान पामेला अपने टॉप को कंधों से थोड़ा नीचे कर लेती हैं। दोनों की इस ट्यूनिंग को देखकर वहां मौजूद शिल्पा शिंदे भी पूरी तरह हैरान रह गईं।

मॉर्निंग किस से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो का एंडिंग सीन सबसे ज्यादा शॉकिंग है। सुबह सोकर उठते ही आकांक्षा, पामेला को गुड मॉर्निंग किस करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सुबह-सुबह शिल्पा शिंदे ने ये क्या देख लिया!” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “बेचारे गौरव की लाइफ खराब कर दी इस चमोला ने।” इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े