जगदलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

जगदलपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री उत्तम कुमार गुप्ता, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

कवर्धा में गौधन की सुरक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...

इसे भी पढ़े