केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए इतने करोड़ रुपये, पीड़ितों की मदद को आगे आए प्रभास

केरल राज्य को बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है. राज्य में हुई तबाही के बाद फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं. वे दान देकर उन लोगों को मुश्किल वक्त से उबार रहे हैं, जिन्होंने विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण अपना सब कुछ खो दिया है. अब सुपरस्टार प्रभास पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं.

एक्टर ने वायनाड में भूस्खलन से पीड़ित लोगों की मदद के लिए केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का दान दिया है. बता दें कि 30 जुलाई को पंजिरीमट्टम, मुंडक्कई, चूरलमाला सहित कई गांवों में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 150 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं.

एक्टर के एक फैन क्लब अकाउंट ने घोषणा के साथ एक्स पर एक पोस्टर साझा किया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘प्रभास ने वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों की मदद के लिए केरल सीएम राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का दान दिया. सोने के दिलवाला आदमी.’

प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा है. बताया जा रहा है कि मिट्टी के नीचे और भी लोग दबे हुए हैं. कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चूरलमाला, अट्टमाला और मुंडक्कई जैसे कई क्षेत्रों में 310 हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई है. इस मामले में विभाग के मंत्री के कृष्णनकुट्टी ने घोषणा की है कि भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में अगले छह महीने तक बिजली बिल नहीं वसूला जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इससे करीब 1139 उपभोक्ताओं को फायदा होगा.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े