My Love, Love of my life…’, जनाई भोसले ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की आयु में हो गया। 13 अप्रैल 2026 को शाम 5.18 बजे मुबंई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। इस बीच, आशा भोसले के निधन की वजह से जनाई भोसले टूट गई हैं।

उनके कई सारे पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपनी दादी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। जनाई ने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी शेयर की है।

उन्होंने लिखा, मैं इस समय इतनी भावुक हूं कि शब्दों में कुछ कह पाना कठिन है। जब समय मिलेगा तब कुछ लिखूंगी, लेकिन अभी बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी दादी को समाज के हर वर्ग से जो प्रेम और सम्मान मिला है। मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। वह इस प्यार की पूरी हकदार थीं। मुझे एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और उन्होंने यह सब ऊपर से देखा है।’

जबकि एक दूसरी फोटो में वे सिंगर को प्यार से विदा करती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ।’ जनाई के पोस्ट पर हर कोई उन्हें हौसला दे रहा है और आशा ताई के लिए प्रार्थना भी कर रहा है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

इसे भी पढ़े