Total Users- 1,223,064

spot_img

Total Users- 1,223,064

Tuesday, May 12, 2026
spot_img

Happy Birthday: अनुष्का शर्मा ने हार्ड वर्क के जरिए बॉलीवुड में हासिल किया खास मुकाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी की 01 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा उन चंद एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और हार्ड वर्क के जरिए फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है।

वहीं करियर के पीक पर अनुष्का ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। बीते कुछ समय से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी फिल्म में नहीं नजर आई हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

हिट रहा डेब्यू
साल 2008 में आई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और एक्ट्रेस ने इसके बाद एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। अनुष्का को फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ औऱ ‘बैंड बाजा बारात’ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तगड़ा नाम दिया।

इसके बाद अभिनेत्री ने ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। इसके बाद अभिनेता शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान’ में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘एनएच10’, ‘पीके’, ‘सुल्तान’ और ‘दिल धड़कने दो’ समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

पर्सनल लाइफ
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली संग शादी रचाई है। हालांकि इनके शादी से पहले विराट और अनुष्का के इश्क के चर्चे शुरू हो गए थे। करियर के पीक पर साल 2017 में अनुष्का और विराट ने शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस कैमरे पर बेहद कम नजर आती हैं।

More Topics

सोनाक्षी और ज्योतिका की दमदार और संजीदा कोर्टरूम ड्रामा ‘System’का ट्रेलर आउट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण भारतीय फिल्मों की...

डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हो तो रसोई की ये 2 चीजें दिलाएंगी छुटकारा

अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ज्यादातर महिलाएं परेशान...

चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें Corn sooji Balls की ये रेसिपी

चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता...

 धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

-AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन-चयनित...

इसे भी पढ़े