Happy Birth Day-जूनियर एनटीआर ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बनाई एक अलग पहचान

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर आज 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय पर हर बड़ा फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता है। जूनियर एनटीआर ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर जूनियर एनटीआर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार
तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश में 20 मई 1983 को जूनियर एनटीआर का जन्म हुआ था। यह दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव के पोते हैं। इनके पिता नंदमुरी हरिकृष्ण भी जाने-माने अभिनेता और राजनेता थे।

फिल्मी सफर
साल 1991 में आई फिल्म Brahmarshi Viswamitra से जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में अभिनेता ने बाल कलाकार का रोल किया था। वहीं बतौर लीड एक्टर जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म Ninnu Choodalani थी। यह फिल्म साल 2001 में आया था। इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक अभिनेता अपने फिल्मी करियर में करीब 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अपने दादा और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जूनियर एनटीआर ने फिल्मों में खूब नाम कमाया है। आज अभिनेता साउथ के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में नाम के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए के आसपास है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

इसे भी पढ़े