कुत्ते की आवाज निकाल कर मिला काम, शराबी के रोल ने दिलाई जबरदस्त पहचान

 बॉलीवुड मूवीज में कभी भी किसी शराबी कैरेक्टर के बारे में बात होगी तो एक एक्टर जरूर याद आएगा. ये एक्टर हैं केष्टो मुखर्जी. जिन्होंने तकरीबन हर फिल्म में शराबी का रोल अदा किया. इसी अंदाज में कॉमेडी की और हमेशा के लिए यादगार बन गए. केष्टो मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 90 फिल्मों में काम किया. लेकिन उन का नाम जब भी सुनेंगे या उन्हें जब भी याद करेंगे. एक ही चेहरा जेहन में आएगा. जिसे देखकर कोई भी आसानी से कह सकता था कि ये कैरेक्टर नशे में टुन्न है. केष्टो मुखर्जी ने अपने इसी खास अंदाज से अपनी खास पहचान बनाई. केष्टो मुखर्जी क जन्म 7 अगस्त 1925 को हुआ था. उनका निधन 3 मार्च 1982 को हुआ था.

कुत्ते की आवाज निकालकर मिला काम

केष्टो मुखर्जी को बॉलीवुड में जो काम हासिल हुआ. उसके लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े. केष्टो मुखर्जी एक बार बिमल दा से काम मांगने गए. फिल्म मेकर बिमल दा काफी बिजी चल रहे थे. केष्टो उनसे मिलने का इंतजार करते रहे. बिमल दा बार बार उन्हें अपने आसपास देखकर झल्ला गए और कहा कि मुझे कुत्ते की आवाज की जरूरत है. क्या तुम भौंक सकते हो. केष्टो मुखर्जी ने कुछ सेकंड सोचा और फिर भौंकने लगे. उनका ये अंदाज देखकर बिमल दा पहले तो चौंके. लेकिन फिर उनसे इंप्रेस हो गए. इसके बाद बिमल दा ने केष्टो मुखर्जी को फिल्मों में ब्रेक दिया.

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े