जेनेलिया डिसूजा ने फ्लॉन्ट किया 3 ‘आर’ वाला टैटू

नेलिया देशमुख ने अपनी हथेली पर टैटू से फैंस का ध्यान खींचा है. तस्वीर में जेनेलिया कहीं दूर देखती नजर आ रही हैं. उन्होंने गाल पर अपना हाथ रखा हुआ है और तीन ‘आर’ वाला मेंहदी टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं. टैटू के साथ हार्टबीट लाइन भी है. इन तीन ‘आर’ का कनेक्शन पति रितेश देशमुख और उनके दो बेटों रियान और राहिल है. इस मेंहदी से जेनेलिया ने अपने परिवार के प्रति प्यार का इजहार किया है.

जेनेलिया और रितेश की शादी को 12 साल हो चुके हैं. दोनों ने एक-दूसरे को नौ साल तक डेट किया और 3 फरवरी 2012 को शादी की. उन्होंने पहले पारंपरिक मराठी रीति रिवाज से और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. इस कपल ने शादी के दो साल बाद 2014 में अपने पहले बेटे रियान का स्वागत किया और 2016 में बेटे राहिल का जन्म हुआ.

जेनेलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तैयारी कर रही हैं, इसमें आमिर खान और दर्शील सफारी भी हैं. इसके अलावा, उनके पास एक तेलुगू फिल्म ‘जूनियर’ भी है. जेनेलिया जैसी हंसमुख और चुलबुली हैं, उतनी ही संवेदनशील भी. उनका अनूठा अंदाज फैंस को काफी पसंद भी है. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस का नाम भी काफी अनूठा है, जिसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है. दरअसल, जेनेलिया की मां का नाम जेनेट और उनके पिता का नाम नील है. माता-पिता के नाम को मिलाकर उनका नाम ‘जेनेलिया’ रखा गया.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े