रिलीज हुआ ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर, इंदिरा गांधी के रोल में कंगना रनौत का रौबदार अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं. उन्होंने न सिर्फ अपने शानदार लुक, बल्कि दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों को जीत लिया है. ‘इमरजेंसी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है. कंगना रनौत की ये फिल्म साल 1975 में देश में लागू हुई इमरजेंसी पर आधारित है. लोग फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं.

‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर में इंदिरा गांधी के राजनीतिक सफर की झलक देखने को मिलती है. दिवंगत पिता जवाहरलाल नेहरू के साथ उनके रिश्ते को दिखाया गया है. इसके साथ ही ट्रेलर में देखने को मिलता है कि इंदिरा गांधी अपने करियर में राजनीतिक अशांति और युद्ध जैसे मामलों को किस तरह हैंडल किया था. ट्रेलर में कंगना रनौत के अलावा श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन जैसे सितारों की झलक भी देखने को मिलती है.

क्या है इमरजेंसी फिल्म की कहानी?
देश में साल 1975 में लागू हुई इमरजेंसी की कहानी इस फिल्म में बयां की जाएगी. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू की थी, तब पूरे देश में हाहाकार मच गया था. लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे. उस वक्त लोगों ने इंदिरा गांधी के इस फैसले की खूब आलोचना की थी.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े