सोनाक्षी सिन्हा द बैंग टूर के पोस्टर से गायब, लोगों ने कहा-प्रेग्नेंट हैं क्या?

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह काफी समय से आ रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया है। अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर चर्चा में है खासकर सलमान खान के द बैंग टूर के नए पोस्टर के रिलीज होने के बाद। दरअसल, सोनाक्षी जो कई सालों से इस ग्रुप का हिस्सा हैं, वह नए पोस्टर में नजर नहीं आई हैं।

कौन हैं पोस्टर में– टूर का जो नया पोस्टर आया है उसमें सलमान, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस, मनीष पॉल, प्रभु देवा, सुनील ग्रेवर और स्टेबिन बेन नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी के पोस्टर में ना होने पर फैंस अब कई अनुमान लगा रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन-रेड्डिट पर एक ने लिखा, शायद सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं इसलिए वह इस बार टूर का हिस्सा नहीं हैं। एक ने लिखा कि रणवीर अलाहबादिया के पूरे पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने अपने पेट पर कुशन रखा था, हो सकता है वह प्रेग्नेंट हैं। एक ने लिखा कि अगर सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर जब दिवाली पार्टी में आए थे तब जहीर ने जानबूझकर मीडिया के सामने सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखा था जिसपर सोनाक्षी को भी हंसी आ जाती है और वह मजाक में जहीर को मारती भी हैं।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े