सूर्या और तृषा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज के दिन ही मॉर्निंग शो रद्द, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सूर्या और तृषा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज के दिन ही सिनेमाघरों में सन्नाटा पसर गया। 14 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के सुबह 9 बजे के शो (FDFS) अचानक रद्द कर दिए गए, जिससे हजारों फैंस का दिल टूट गया।

रिलीज से पहले ‘आर्थिक’ अड़चन?
फिल्म के प्रदर्शन में आई इस बाधा की वजह कुछ वित्तीय समस्याओं को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, थिएटर मालिकों ने रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़ी कुछ पेमेंट और आर्थिक मुद्दों को उठाया था।

यह स्थिति तब और भी अजीब हो गई जब महज एक दिन पहले ही निर्माताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का आभार व्यक्त किया था, जिन्होंने फिल्म के लिए सुबह के विशेष शो दिखाने की अनुमति दी थी।

करुप्पु’ के सुबह के शो रद्द
निर्माता एस.आर. प्रभु ने 14 मई की सुबह-सुबह X (पहले Twitter) पर यह जानकारी साझा की और फ़िल्म के ‘पहले दिन-पहला शो’ का इंतज़ार कर रहे दर्शकों से माफ़ी मांगी। रात करीब 1 बजे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “कुछ अपरिहार्य कारणों से ‘करुप्पु’ के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं। हम सभी से तहे दिल से माफ़ी मांगते हैं!

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

इसे भी पढ़े