समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ दूसरे सीजन के प्रमोशन पर पहुंची ये एक्ट्रेस

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों में घिरने के बाद बंद हो गया था। लेकिन अब यह शो अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सोशल मीडिया पर सीजन 2 के सेट से एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस तस्वीर में बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

सेट पर पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ
वायरल हो रही इस तस्वीर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों एक्ट्रेसेस अपनी आने वाली बड़ी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के मंच पर पहुंची हैं।

लीक हुई फोटो में दोनों ही एक्ट्रेसेस बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी के साथ जजिंग पैनल में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आलिया और शरवरी ने अपनी फिल्म अल्फा का प्रमोशन कैंपेन इसी मशहूर स्टेज से शुरू किया है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

इसे भी पढ़े