शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्यों नहीं हंसते कैमरे के सामने, राघव जुयाल ने खोला राज

शाहरुख खान के बेटे राइटिंग और डायरेक्शन डेब्यू कर चुके हैं। आर्यन के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते हैं तो अक्सर लोग उन्हें ऐटिट्यूड वाला बोलते हैं। वह मुस्कुराते नहीं हैं, इस पर भी लोग कमेंट करते हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड में काम कर चुके राघव जुयाल ने अब आर्यन के कैमरा पर ना मुस्कुराने का राज बताया है।
पसंद है ऐटिट्यूड
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में राघव बोले, ‘आर्यन को कैमरे के सामने स्माइल करने का फोबिया (डर) है। उसको बहुत पसंद है ऐटिट्यूड में रहना। हमारे साथ अच्छी तरह चेहरे बनाता है। उसके अंदर एकदम बच्चों जैसी एनर्जी है लेकिन कैमरा के सामने उसकी आदत है, जो मुझे बहुत अच्छा लगता है और लड़कियों को भी।
राघव खींचते हैं टांग
राघव आगे बोलते हैं, ‘मैंने उसको बोला है कि मैं एक दिन हंसाऊंगा जरूर कैमरा के आगे। वह बोला, ‘नहीं-नहीं भाई ऐसा मत करना। तो जब भी मुझे मिलता है तो मैं बोलता हूं कि हंसाऊंगा तुझे पक्का।
कब रिलीज हो रही है सीरीज
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में राघव जुयाल लक्ष्य लालवानी के दोस्त बने हैं। ये वेब शो आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है। प्रोड्यूसर गौरी खान हैं। शो में बॉबी देओल सहित कई एक्टर्स हैं। साथ ही शाहरुख, सलमान, आमिर, रणवीर सिंह, करण जौहर, बादशाह वगैरह कैमियो में हैं। सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े