लक्ष्य’ के क्लाइमैक्स सीन शूट करने में निर्देशक फरहान अख्तर से हो गई थी बड़ी गलती

साल 2004 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली थी और ऋतिक रोशन के साथ-साथ इसमें प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और ओम पुरी की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहा गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट करने में निर्देशक फरहान अख्तर से एक ऐसी गलती हो गई थी, जो किसी भी डायरेक्टर के लिए डरावने सपने से कम नहीं है। फरहान अख्तर ने यह किस्सा खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था।

फरहान अख्तर ने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म का सबसे जरूरी सीन लेते हुए इतनी बड़ी गलती कर दी थी, जिसने उन्हें जिंदगी भर के लिए एक सीख दे दी। साथ ही साथ उन्हें यह भी समझ आ गया, कि कई बार आपकी जिंदगी में जो होता है वो शायद अच्छे के लिए ही होता है। फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया, “जो आखिरी सीन की शूटिंग हुई थी, उसके लिए सबको इतनी खुशी थी कि यार यह इतनी मुश्किल शूटिंग थी और अब यह हो गया है। तभी हमें एक मैसेज आया कि हमारे पास एक बुरी खबर है।”

फरहान अख्तर को पता चला कि उनका एक कैमरा जो पूरे वक्त ऋतिक के क्लोजअप शॉट ले रहा था, वो पूरी तरह आउट ऑफ फोकस हो गया था। यानि उस कैमरे में ऋतिक रोशन के शॉट बहुत खराब आए थे, या फिर आए ही नहीं थे। फरहान अख्तर ने बताया, “हम सभी बहुत ज्यादा तनाव में आ गए थे और निराश थे। क्योंकि अब हमें सब कुछ फिर से करना था। लेकिन जब हम अगले दिन यही सीन शूट करने गए तो जैसा दिन हमें मिला, वो कमाल का था। एक खूबसूरत और अतुलनीय चमकते हुए सूरज के साथ सुबह।”

More Topics

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े