रणवीर सिंह के साथ मिलकर जिस फिल्म में Bobby Deol काटेंगे भौकाल, उसपर आया बड़ा अपडेट

रणवीर सिंह और बॉबी देओल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. दोनों ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. रणवीर-बॉबी के साथ 1800 करोड़ी फिल्म देने वाली एक्ट्रेस श्रीलीला भी अहम किरदार में नजर आएंगी. हालांकि अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है. लेकिन फिल्म के टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट को लेकर अपडेट आया है.

रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं. रणवीर सिंह और बॉबी देओल को एक साथ पर्दे पर देखना फैन्स के लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं होगा. हालांकि अभी तक इन सितारों की फिल्म का नाम सामने नहीं आया है. मेकर्स ने इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट के ऑफिशियल टाइटल का ऐलान नहीं किया है. इसी बीच पता चला है कि मेकर्स रणवीर-बॉबी की इस अपकमिंग फिल्म का ऐलान जल्द ही करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल का अपकमिंग प्रोजेक्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है. फैन्स इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इस फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक ऑफिशियली शेयर कर दिया जाएगा.

साथ आ रहे हैं रणवीर सिंह और बॉबी देओल

रणवीर-बॉबी और श्रीलीला को एक साथ पर्दे पर देखना वाकई एक अनोखा अनुभव होगा. रणवीर सिंह की बेजोड़ एनर्जी और बेहतरीन एक्टिंग का टैलेंट और बॉबी देओल की एनिमल वाली विलेनगिरी देखने के बाद इस बात में कोई शक नहीं है कि ये एक फिल्म बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देगी. इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों पर काम हो रहा है. जिसमें शाहरुख खान की किंग और सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान का नाम भी शामिल हैं. अब इस लिस्ट में रणवीर-बॉबी की पिक्चर का नाम भी जुड़ गया है.

बॉबी देओल फिलहाल पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ में नजर आ रहे हैं. इस पीरियड ड्रामा में निधि अग्रवाल भी लीड रोल में हैं और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म को पहले कृष जगरलामुडी डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स की देरी के चलते उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए. बाद में, प्रोड्यूसर एएम रत्नम के बेटे, एएम ज्योति कृष्णा ने बाकी हिस्सों का डायरेक्शन किया.

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणवीर सिंह के काम की बात करें तो उन्हें जल्द ही आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ में देखा जाएगा. रणवीर के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. रणवीर के पास फरहान अख्तर की डॉन 3 भी है

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े