“कितने खून किए, याद नहीं” शाहरुख खान ने बर्थ डे पर रिलीज किया किंग’ फिल्म का धांसू टीजर

शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में शाहरुख खान के लुक से भी पर्दा उठ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स को शाहरुख खान का ये टीजर खूब पसंद आ रहा है। लोग उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बता रहे हैं।

शाहरुख के दमदार डायलोग्स
टीजर की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार डायलोग से होती है। शाहरुख कहते हैं- “कितने खून किए, याद नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है…और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म और 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया बस एक ही नाम…डर नहीं, दहशत हूं।”

रिवील हुआ शाहरुख खान का लुक
किंग के ट्रेलर में शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सफेद बाल, कानों में बालियां और नाक से बहता खून…शाहरुख खान का किंग में बिल्कुल अलग अंदाज और लुक नजर आ रहा है। टीजर में बताया गया है कि फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
किंग का टीजर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहरुख खान को दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फटेगी। एक तीसरे यूजर ने किंग का लुक रिवील करने के लिए शाहरुख को धन्यवाद दिया है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े