आकांक्षा ने अशनूर और प्रणित को बताया, गौरव और उसके के बीच 9 साल का है अंतर

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ में अशनूर कौन और प्रणित मोरे को अपनी लव स्टोरी बताई। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह गौरव से नौ साल छोटी हैं। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी एक-दूसरे को डेट नहीं किया। उन्होंने सीधे शादी की है। इसके अलावा, आकांक्षा ने ये भी बताया कि उन्हें किस बात का अफसोस है।

इस बात का है अफसोस
अपनी लव स्टोरी बताते वक्त आकांक्षा ने अशनूर को बताया कि गौरव ने आज तक उन्हें प्रपोज नहीं किया है। अशूनर ये सुनकर हैरान रह गईं। अशनूर ने गौरव से कहा, ‘सच में! जीके आपने मुझे निराश कर दिया।’ गौरव बोले, ‘आकांक्षा की निराश हैं।’

कैसे हुई पहली मुलाकात?
गौरव और आकांक्षा की पहली मुलाकात ऑडिशन के दौरान हुई थी। ऑडिशन के दौरान गौरव की नजर आकांक्षा पर पड़ी और वह अपना दिल हार बैठे। वह आकांक्षा के पास गए। उन्होंने उनसे बात की और कहा कि अपना नंबर दे दो, मैं आपकी प्रोफाइल कुछ लोगों को भेज दूंगा।

आकांक्षा ने बिना कुछ सोचे समझे अपना नंबर दे दिया। ऑडिशन के बाद जब आकांक्षा जा रही थीं तब गौरव ने उन्हें लिफ्ट दी। तब तक गौरव इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे, लेकिन आकांक्षा नई थीं। ऐसे में गौरव ने आकांक्षा से कहा, गौरव खन्ना का नाम गूगल करना। जब आकांक्षा ने उन्हें गूगल किया तब उन्हें पता चला कि वह किसके साथ कार में बैठी हैं।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े