Total Users- 1,169,630

spot_img

Total Users- 1,169,630

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

भोजपुरी फिल्म बड़की माई का होना जा रहा है प्रीमियर

 भोजपुरी फिल्मों में इन दिनों घर परिवार की बातें और किस्से खूब दिखाए जा रहे हैं. अब एक और भोजपुरी फिल्म के प्रीमियर का ऐलान हो गया है. भोजपुरी हमार बड़की माई का प्रीमियर 10 अगस्त, शनिवार को शाम 7 बजे जी बाइस्कोप ओरिजनल चैनल पर किया जाएगा. इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं. फिल्म हमार बड़की माई में भोजपुरी सिनेमा के कई मशहूर चेहरे नजर आएंगे, जिसमें जय यादव, विमल पांडे, रक्षा गुप्ता, मणि भट्टाचार्य, माया यादव, नीलम पांडे, संजू सोलंकी और राजेश लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है, जबकि इसकी कहानी संतोष मिश्रा ने लिखी है. संगीत साजन मिश्रा का है. बड़की माई एक पारिवारिक ड्रामा है, जो सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान करेगी बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगी. फिल्म की कहानी, पात्रों की अदाकारी और संगीत दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है. फिल्म का प्रसारण 10 अगस्त, शनिवार को शाम 7 बजे जी बाइस्कोप ओरिजनल चैनल पर किया जाएगा. फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ‘बड़की माई’ से दर्शकों की बड़ी उम्मीदें हैं. फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पारिवारिक ड्रामा है. 

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े