सिनेमाहॉल में ही नहीं ओटीटी पर भी मचने वाला है धमाल, अगस्त में रिलीज होंगी ये सात फिल्में

 सिनेमाघरों से ज्यादा लोगों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का चस्का लग चुका है. जब मौका मिलता है वो कोई ना कोई फिल्म देखने बैठ जाते हैं या वेब सीरीज देखने लगते हैं. खास बात ये है कि ओटीटी पर आए दिन फिल्में रिलीज ही होती रहती हैं तो लोगों ने सिनेमाघर जाना कम ही कर दिया है. उन्हें लगता है कि कुछ टाइम बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो ही जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट भी बहुत आता है. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगस्त का महीना भी फिल्मों और वेब सीरीज से भरने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि अगस्त के महीने में कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं ताकि आप पहले से ही लिस्ट बनाकर तैयार कर लें.

फिर आई हसीन दिलरुबा
हसीन दिलरुबा के बाद अब तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी इसका दूसरा पार्ट लेकर आ गए हैं. फिर आई हसीन दिलरुबा में सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

लाइफ हिल गई
एक्शन से लोगों का दिल जीतने वाले मुन्ना भैया अब कॉमेडी करते नजर आएंगे. वो कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. दिव्येंदु के साथ इस सीरीज में कुशा कपिला लीड रोल में नजर आएंगी. ये सीरीज 9 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

घुड़चढ़ी
संजय दत्त और रवीना टंडन को एक बार फिर रोमांस करता फैंस को देखने को मिलने वाला है. ये फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है. 9 अगस्त खूब एंटरटेनमेंट का डोज देने वाला है.

ग्यारह ग्यारह
किल के बाद राघव जुयाल फिर लोगों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. उनकी वेब सीरीज भी रिलीज होने के लिए तैयार है. ग्यारह ग्यारह 9 अगस्त को ही जी5 पर रिलीज होगी.

मनोरंथगल
कमल हासन और फहाद फाजिल की वेब सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज में 9 अलग अलग कहानियां दिखाई गई हैं. जिसे 8 डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है. ये सीरीज 15 अगस्त को जी5 पर रिलीज होगी.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े