Total Users-

1,230,278

spot_img

Total Users-

1,230,278
Sunday, May 31, 2026
spot_img

रश्मिका मंदाना के बाद अब माधुरी दीक्षित को AI से रिवीलिंग ड्रेस में दिखाया गया

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रिवीलिंग ड्रैस में नजर आ रही हैं। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों के कमेंट आने लगे।

कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर कमेंट किया है। लेकिन इस वीडियो पर पत्रकार जयदीप पांडेय ने दावा किया है कि यह फेक वीडियो है। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के बाद माधुरी दीक्षित भी डीपफेक का शिकार हुईं।

जानें क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर जयदीप पांडेय ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘यह माधुरी दीक्षित का AI से बनाया गया फर्जी वीडियो है। कृपया ऐसी कोई भी चीज पोस्ट या शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें।’ इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। लेकिन एक यूजर की पोस्ट पर कम्यूनिटी नोट जारी कर एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा ये वीडियो पूरी तरह से एआई की मदद से बनाया हुआ है।

कई सेलेब्स का डीपफेक वीडियो बन चुका है

दरअसल, कई सेलिब्रेटी एआई-जेनरेटेड वीडियो कंटेंट का शिकार हो चुके हैं। इनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेशा का नाम शामिल है। हालिए में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं।

More Topics

क्या दूध पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है?

दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, और अन्य आवश्यक पोषक...

Coffee Facial : कम खर्च में पाएं बेदाग-निखरी त्वचा, आसानी से घर पर करे

केमिकल से भरे क्रीम-पाउडर लगाने से स्किन को कुछ...

बेहतरीन कवर से पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक

फ्रिज की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह...

रायपुर जिला न्यायालय परिसर में खूनी संघर्ष

रायपुर जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के...

इसे भी पढ़े