धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण सम्मान पत्नी हेमा मालिनी ने किया स्वीकार, इसे उन्होंने एक भावुक क्षण बताया

25 मई यानी आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह हो रहा है. इस समारोह में धर्मेंद्र को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. सीनियर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की तरफ से उनका पद्म विभूषण ग्रहण करने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने इस पल को एक सम्मान और साथ ही इमोशनली बहुत ही चैलेंजिंग बताया.

पद्म पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए. यहां हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र का मरणोपरांत सम्मान ग्रहण किया. आंखों में आंसू लिए हेमा मालिनी ने इस पुरस्कार को भारतीय सिनेमा और राष्ट्र के प्रति धर्मेंद्र के असाधारण योगदान की एक ऐसी पहचान बताया, जिसका इंतजार लंबे समय से था. आज सम्मान लेते वक्त हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं और उनके साथ दिल्ली पहुंचीं अहाना देओल के भी आंसू छलक गए.

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े