जन्मदिन से पहले सलमान खान ने अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, काश! मै 60 साल…

सलमान खान 27 दिसंबर के दिन 60 साल के हो जाएंगे। एक तरफ, फैंस उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने तीन फोटोज पोस्ट की है। तीनों में वह अपनी बॉडी प्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘काश! मैं 60 साल की उम्र इस तरह दिख पाता।’

आने वाला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर
उन्होंने आगे लिखा, ‘आज से छह दिन…।’ दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 27 दिसंबर के दिन फिल्म की टीम टीजर रिलीज करेगी। वहीं इससे पहले 25 और 26 दिसंबर के दिन फिल्म के एक या दो पोस्टर जारी करेगी ताकि फैंस की एक्साइटमेंट बनी रहे।’

रियल स्टोरी पर बन रही है फिल्म
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी की भयावह झड़प की कहानी बताई जाएगी। इस फिल्म में बताया जाएगा कि कैसे बिना किसी हथियार के इस लड़ाई ने घातक रूप ले लिया था।

फिल्म में कौन-कौन है?
इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह है। इसके अलावा जेन शॉ, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और विपिन भारद्वाज भी मेल लीड में नजर आएंगे। बता दें, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। माना जा रहा है कि टीजर के साथ मेकर्स रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े