अक्षय कुमार के करियर को गति देने वाली फिल्म की कहानी डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने लिखी थी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनके नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रहीं हैं। लेकिन एक्टर के लिए उनकी शुरुआती कुछ फिल्में खास साबित नहीं हो पाई। 90 के दशक में फिल्म संघर्ष से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं।

फिल्मों में वो मेहनत तो कर रहे थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसका नतीजा खास नहीं आया। लेकिन फिर एक फिल्म की कहानी ने ऑडियंस के दिमाग पर छाप छोड़ दी और अक्षय की खिलाड़ी बना दिया।

सरोज खान ने बदल दी किस्तम
साल 1992 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी’ ने अक्षय कुमार की किस्मत बदल दी। फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात एक्शन स्टार बना दिया।‘खिलाड़ी’ न सिर्फ उनकी ब्रांड पहचान बनी, बल्कि आगे चलकर इस नाम से उन्होंने कई फिल्में कीं।

उनके नाम मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार के रुके हुए करियर की गाड़ी आगे बढ़ाने वाली कहानी देने वाली शख्स कोई और नहीं बल्कि सरोज खान थीं। वहीं सरोज खान जिन्हें इंडस्ट्री में डांस कोरियोग्राफर के रूप में पहचान मिली हुई है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े