बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने आज मंगलवार (24 नवंबर 2025) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र की सेहत बीते काफी वक्त से नासाज थी और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

आज उनके निधन की खबर ने परिवार समेत फैंस को बड़ा सदमा दे दिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर को लंबे समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटियां भी पिता से मिलने पहुंची थीं। अब धर्मेंद्र नहीं रहे।

इस उम्र में भी काफी एक्टिव थे
उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव थे। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए थे और लगातार अपने हल्के-फुल्के व्यायाम करने या फिर सैर करने के वीडियो या फोटो डालते रहते थे। पिछले दिनों ही उन्होंने एक यॉट की सवारी करते हुए एक वीडियो साझा किया था।

अगले महीने अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले थे। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल बड़े धूम-धाम से पिता का 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तैयारी में थे।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े