Total Users- 1,179,743

spot_img

Total Users- 1,179,743

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

अरसद वारसी बोले- बच्चों के लिए किसी से सिफारिश नहीं करेंगे, कोई मेरे बेटे पर क्यों…

अरशद वारसी एक टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। आज कल नेपोटिज्म को लेकर काफी चर्चा होती रहती है। इस बीच अरशद ने कहा कि वह अपने बच्चों को लेकर कभी किसी डायरेक्टर से गुजारिश नहीं करेंगे।

एक्टिंग है काफी मुश्किल
अरशद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हां मेरा बेटा और बेटी एक्टिंग करना चाहते थे। मेरा बेटा फिलहाल सिद्धार्थ आनंद को असिस्ट कर रहा है और इससे पहले राजू हिरानी को भी असिस्ट किया है। हां, मैं डरा हूं, यह आज के दिन में काफी मुश्किल काम है। एक्टिंग आज के समय में आसान प्रोफेशन नहीं है क्योंकि सक्सेस रेट कम है। 150 करोड़ में से मुट्ठी भर लोग अभिनेता बनते हैं।’

कोई मेरे बेटे पर सट्टा क्यों लगाएगा
अरशद से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्ममेकर्स को अपने बच्चों को रिकमेंड करके उनका स्ट्रगल आसान करेंगे तो एक्टर ने कहा, ‘यहां कोई किसी की मदद नहीं कर सकता। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होगा। मैं किसी डायरेक्टर को कॉल नहीं कर सकता और उन्हें कहूं कि आप अपने 100 करोड़ मेरे बच्चे पर खर्च करो। कोई मेरे बेटे पर सट्टा क्यों लगाएगा।’

बता दें कि अरशद के बेटे पिछले कुछ सालों से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी अभी पढ़ाई कर रही हैं। अरशद का कहना है कि उनके दोनों बच्चे काम करना चाहते हैं।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े