31 साल छोटी है जावेद जाफरी की सौतेली बहन, कई फिल्मों, वेब शो और वेब सीरीज कर चुकी है

हिंदी सिनेमा के सूरमा भोपाली एक्टर जगदीप ने अपने करियर में शानदार सपोर्टिंग किरदार निभाए। उनके यही किरदार आगे चलकर उनकी पहचान भी बने। उन्हीं की तरह उनके बड़े बेटे जावेद जाफरी ने भी फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक्टिंग के साथ डांसिंग से भी ऑडियंस इम्प्रेस किया। वहीं छोटे बेटे नावेद भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक्टिव हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जगदीप की एक बेटी भी हैं जो कई फिल्मों, वेब शो और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। जावेद जाफरी की ये सौतेली बहन हैं जिन्हें आपने कई फिल्मों में देखा होगा। दोनों की उम्र में 31 सालों का फर्क है।

जगदीप की तीन शादियां
एक्टर जगदीप ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। पहली शादी नसीम बेगम से जिनसे तीन बच्चे हुए। इन बच्चों से जुड़ी अधिक जानकारी मौजूद नहीं है। दूसरी शादी सुगरा बेगम से की थी। इस शादी से जावेद जाफरी और नावेद जाफरी का जन्म हुआ। जावेद और नावेद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वहीं तीसरी शादी नाजिमा नाम की महिला से की थी। इस शादी से उन्हें 1994 में बेटी मुस्कान का जन्म हुआ। मुस्कान अभी 31 साल की हैं। और जावेद जाफरी बेटे मीजान अपनी सौतेली बुआ से सिर्फ एक साल छोटे हैं।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े