बॉबी देओल को टक्कर देने आ गए एजेंट रणवीर सिंह, नए लुक ने उड़ाया गर्दा, क्या होने वाला है

अभिनेता रणवीर सिंह और बॉबी देओल को एक साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में देखने का फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। साथ ही 1800 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस श्रीलीला की एंट्री ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया था। तीनों स्टार्स ने अपने नए और जबरदस्त ‘एजेंट’ लुक्स शेयर किए हैं, लेकिन यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक धांसू विज्ञापन (Ad Film) है।

  • रणवीर सिंह: अपने एजेंट लुक में पूरी तरह छाए हुए हैं, जो उनकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ के माहौल जैसा दिख रहा है।
  • बॉबी देओल: ‘अल्फा’ में विलेन बनने वाले बॉबी देओल, इस प्रोजेक्ट में एक प्रोफेसर के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • श्रीलीला: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने ‘एजेंट मिर्ची’ के रूप में अपनी तस्वीर शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

तीनों ही कलाकारों ने 19 अक्टूबर की तारीख का जिक्र किया है, जिस दिन इस ‘बड़े लेवल वाले’ विज्ञापन प्रोजेक्ट का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है। फैन्स का कहना है कि यह एक सामान्य विज्ञापन नहीं, बल्कि बड़े बजट का प्रोजेक्ट लग रहा है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े