‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो पर स्टार्स अपने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज पर से पर्दा उठाते हैं। ऐसे में इस बार कपिल के शो पर बतौर मेहमान बॉलीवुड और राजनीति के क्षेत्र के दो दिग्गज लोग पहुंचे। हम बात कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की। ये दोनों कपिल शोपर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कई खुलासे किए और मजेदार बातें बताईं। इसी बीच राघव ने परिणीति के बारे में एक ऐसी बताई, जिसे सुनकर अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा भी हैरान रह गए। आएइ जानते हैं राघव ने अपनी पत्नी के बारे में क्या कहा?
राघव-परिणीति से कराई रिंग ढूंढने की रस्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर चहुंचे। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। कपिल शर्मा के शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कपिल, राघव चड्ढा की खिंचाई करते नजर आते हैं। कपिल ने फिर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से पानी में से रिंग ढूंढने की रस्म करवाई। इसके बाद कपिल राघव और परिणीति से उनकी पहली मुलाकात से लेकर प्रपोजल तक के बारे में पूछते हैं। इस पर राघव चड्ढा ने बताया, ‘लंदन में पहली बार मिले थे। उस मीटिंग के बाद इसने अपना लैपटॉप खोला और सबसे पहले चेक किया राघव चड्ढा हाइट।’
ये जो बोलती है उसका उल्टा होता है
राघव ने परिणीति के बारे में बताया कि ये बोलती है, उसका उल्टा होता है। राघव चड्ढा ने कहा, ‘ये जो बोलती है, उसका उल्टा हो जाता है। इसने कहा कि मैं जिंदगी में कभी किसी नेता से शादी नहीं करूंगी। इसकी नेता से शादी हो गई। अब मैं इसे रोज सुबह उठाकर बोलता हूं कि तू बोल कि राघव चड्ढा कभी भी भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, तो ये उल्टा हो जाएगा।’ ये सुनते ही अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा जोर-जोर से हंसते हैं।


