21 की उम्र में 2 बेटियों की मां बनीं रवीना टंडन को मिलते थे ताने, शादी से पहले पति के सामने रख दी थी ये शर्त

एक्ट्रेस रवीना टंडन की शादी को 20 साल से भी ज्यादा समय हो गया है. वो अपने पति अनिल थडानी के साथ एक हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रही हैं. लेकिन आपको बता दें रवीना ऐसे ही अनिल की दुल्हन नहीं बनी थीं, बल्कि रवीना ने अनिल से शादी करने के लिए उनके सामने एक बड़ी शर्त रखी थी.

बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में शामिल रवीना टंडन ने अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियां बटोरी. रवीना टंडन का अफेयर अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स संग सुर्खियों में रहा. लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता टिक नहीं पाया. इसके बाद उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की. हालांकि शादी से पहले रवीना ने अनिल के सामने एक शर्त रख दी थी. आइए जानते हैं कि आखिर किस शर्त पर एक्ट्रेस अनिल थडानी की दुल्हन बनी थीं?

इस शर्त पर अनिल की दुल्हन बनी थीं रवीना

रवीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शदी से पहले कम उम्र में ही मां बनने पर लोग उन्हें ताने सुनाते थे. एक्ट्रेस की शर्त थी कि जो भी उनकी लाइफ में आएगा और उनसे शादी करेगा उसे उनके साथ ही उनकी दोनों बेटियों को भी अपनाना होगा. उन्होंने कहा था मैं पैकेज के साथ आऊंगी. मेरे साथ मेरी बेटियों, डॉगी, मेरी फैमिली को भी एक्सेप्ट करना होगा. ये शर्त रवीना ने अनिल के सामने भी रखी थी, जिसे अनिल ने स्वीकार किया था. इसके बाद साल 2004 में अनिल और रवीना ने धूमधाम से शादी रचा ली. अब दोनों की शादी को 2 दशक से ज्यादा समय हो चुका है.

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं अनिल-रवीना

अनिल थडानी और रवीना टंडन शादी के बाद दो बच्चो के पैरेंट्स बने. कपल का एक बेटा और एक बेटी हैं. बेटे का नाम रणबीर थडानी जबकि बेटी का नाम राशा थडानी हैं. राशा भी मां की राह पर चलते हुए एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उन्होंने इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया है.

More Topics

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े