क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर हुआ लॉन्च

पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के पहले तीनों सीजन को मिले धमाकेदार रिस्पांस के बाद आज चौथे सीजन का ट्रेलर सामने आ गया है। क्रिमिनल जस्टिस एक कोर्टरूम ड्रामा पर बेस्ड है जिसके हर एक सीजन में एक्टर पंकज त्रिपाठी का किरदार माधव मिश्रा एक नई मर्डर मिस्ट्री को सुलझाता दिखता है। चौथे सीजन की कहानी एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड लग रही है जिसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब खान, आशा नेगी, सुरवीन चावला, श्वेता बसु प्रसाद, मीता वशिष्ट जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। क्रिमिनल जस्टिस पॉपुलर सीरीज में से एक है। ट्रेलर सामने आने के बाद ऑडियंस ने इस नए केस पर अपना रिएक्शन दिया दिया।

माधव मिश्रा को स्क्रीन पर देखने के इंतजार में बैठे हैं यूजर्स
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर शेयर किया गया है। इस ट्रेलर पर अपना रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मिश्रा जी वापस आ गए हैं’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर देखने के बाद मैं सीरीज को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है क्रिमिनल जस्टिस एक ऐसी सीरीज है जिसका हर सीजन पहले से और बेहतर होता जाता है’, एक यूजर ने लिखा, ‘मिश्रा जी आ रहे हैं एक नए केस के साथ’।

More Topics

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े