‘बॉर्डर’ से डिलीट कर दिया गया था वो सीन, जिसे 27 साल बाद सुनकर भी सनी देओल की आंखों में आ जाते हैं आंसू

सनी देओल की बॉर्डर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म को जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. आज भी लोग जब इस फिल्म को देखते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अब जबसे सनी देओल ने बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट की है तब से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं, सनी ने अभी फिल्म की स्टारकास्ट रिवील नहीं की है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि बॉर्डर 2 भी कोई ना कोई धमाका जरुर करेगी. सनी देओल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक सीन का जिक्र किया है जिसे डिलीट कर दिया गया था.

ये सीन हुआ था डिलीट

सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बॉर्डर के सीन के बारे में बताया जो बाद में डिलीट कर दिया गया था. सनी ने कहा- फिल्म के आखिर में मैं एक मंदिर में जाता हूं जहां एक लाइट जली नजर आती है. मैं वहां जाता हूं तो सारे सोल्जर्स बैठे होते हैं जो मर चुके हैं. मैं उन्हें बताता हूं कि तेरे घर की छत ठीक करा दी है. तुम चिंता मत करो जो तुम चाहते थे वो सब हो गया है. तुम जिस दुनिया में वो जन्नत है वहां पर लड़ाई नहीं होती है. उस सीन को जब भी मैं पढ़ता था तो रोना आ जाता था. इतना प्यार सीन था.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े