वीज़ा की लाइन गई तेल लेने, ट्रम्प ने तो पूरा देश ही ‘ग्रीन’ कर दिया

ट्रम्प साहब प्रवासियों को बाहर निकालने का प्लान बना रहे थे, और कुदरत का करिश्मा देखिए—रातों-रात 20 लाख भारतीय लोग ‘लीगल’ हो गए। इसे कहते हैं ‘खुद के जाल में खुद का पैर’। ट्रम्प साहब को लगा था कि कनाडा को 51वां राज्य बनाकर वो सिर्फ ज़मीन और संसाधन जीत रहे हैं, पर उन्हें क्या पता था कि फाइल के साथ ‘इंडियन तड़का’ फ्री आ रहा है। ट्रम्प कनाडा को अमरीका का 51 वां प्रदेश घोषित कर रहे हैं इससे बिना सीढ़ी चढ़े कनाडा के 20 लाख भारतीय सीधे व्हाइट हाउस के लॉन में लैंड कर जायेंगे । अब वाशिंगटन की सड़कों पर ‘हॉट डॉग’ कम और ‘अमृतसरी कुल्चा’ ज्यादा बिकेगा। अब पंजाब के गांवों में चर्चा है: “ओए छड्डो वीज़ा की फाइल, ट्रम्प चाचा ने तो पूरा देश ही ट्रांसफर कर दिया!” चवन्नी बचाने के चक्कर में ट्रम्प ने भारतीयों को करोड़ों का ‘जैकपॉट’ दे दिया है। अब ट्रंप की रैलियों में ‘भांगड़ा’ होगा, और वो सोचेंगे—’ये डील थी या ढोल?’
इंजी. मधुर चितलांग्या , सम्पदक , पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े