तीज मिलन समारोह में बोले सीएम साय- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने माताओं-बहनों से मुलाकात कर उन्हें तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 31 किस्तों में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि हितग्राहियों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से परिवार की आय बढ़ा रही हैं।

650 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और प्रतिभाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। प्रदेश में करीब 650 करोड़ रुपए की लागत से फिल्म सिटी तैयार की जा रही है। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार व प्रतिभा प्रदर्शन के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

कलाकारों का किया सम्मान

समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले कलाकारों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोकनृत्य और परंपराएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत प्रस्तुत कर माताओं-बहनों का अभिनंदन किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी विकास बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, विधायक रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, कलाकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें: मंत्री जायसवाल

बलौदाबाजार। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम...

दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, G20 में ट्रंप से होगी अहम मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल दिसंबर...

रामबन में कार से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, मौत की वजह अब भी रहस्य

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार शाम एक कार...

इसे भी पढ़े