फाइल झपटने की फुर्ती पड़ी भारी, दिल्ली के ‘मौन’ जाल में फंसेगी बंगाल की ‘शेरनी’।

सियासत के बिसात पर दीदी अपनी ‘ऑन द स्पॉट’ दबंगई के लिए मशहूर हैं, पर इस बार पासा पलटता दिख रहा है। जब ईडी की फाइलों पर हाथ साफ हो रहा था, तब दिल्ली का ‘मौन’ कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक गहरा जाल था। बीजेपी ने समझ लिया कि दीदी को जल्दी जेल भेजना उन्हें ‘विक्टिम कार्ड’ का जैकपॉट थमाना है। इसलिए, उन्हें शहीद बनने का मौका देने के बजाय, मामले को धीरे-धीरे ‘राजनीतिक बदले’ से ‘आपराधिक कुंडली’ में बदला गया। अब अगर दीदी सलाखों के पीछे जाती हैं, तो वह क्रांति की मशाल नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की आरोपी कहलाएंगी। जिस तरह दिल्ली के ‘लाल’ का डिब्बा गोल हुआ, अब देखना यह है कि बंगाल की ‘अकड़’ कब तक कानूनी पहाड़ के नीचे आती है। ऊंट अब ढलान पर है!
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े