गणतंत्र दिवस के दिन 364 दिन की अराजकता पर एक दिन “देशभक्ति” का मेकअप ‘ ज़रूर लगायें

आजकल असली देशभक्त तो वो है जिसका डेटा पैक देश के नाम कुर्बान हो जाए. साल भर के सारे संवैधानिक नियम भले ही तोड़ें, पर व्हाट्सएप पर तिरंगा लहराना और ‘फॉरवर्ड’ का बटन दबाना मत भूलिएगा. देश भक्ति, अब हृदय की ईश्वरीय ज्वाला नहीं, बल्कि गले की नसों का व्यायाम है . जो जितने ज़ोर जोर से नारा लगायेगा , वो उतना बड़ा देशभक्त कहलायेगा. विडंबना देखिये कि जो मुंह ‘भारत माता की जय’ बोलता है, वही अगले ही पल सड़क पर पान की पीक मारकर ‘भारत माता’ का श्रृंगार बिगाड़ देता है. जान लीजिए, साल भर आप देश को नोचें, रिश्वत लें या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं, सब माफ़ है—बशर्ते आप क्रिकेट मैच वाले दिन पड़ोसी देश को जी भर कर गालियां दें. वैसे , गणतंत्र दिवस अब राष्ट्रीय पर्व कम, और ‘फोटो-ऑप’ (अवसर ) का इवेंट ज्यादा हो गया है . हे व्हाट्सएप वीरों , गणतंत्र दिवस की बधाई! आज के दिन गूगल पर ‘देशभक्ति कोट्स’ सर्च करने की जो मेहनत आप करेंगे, ईश्वर उसका फल आपको ढेर सारे ‘लाइक्स’ के रूप में देगा . एक मौसमी देशभक्त की अग्रिम शुभकामनाएं..
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े