साहस का ‘हनुमान चालीसा’: रिस्क है तो इश्क़ (और सफलता) है

आजकल हर कोई बिना पसीना बहाए एवरेस्ट फतह करना चाहता है, पर हकीकत यह है कि बिना जोखिम के कामयाबी सिर्फ सपनों में मिलती है। हनुमान जी आज घर-घर में पूजे जाते हैं, तो सिर्फ इसलिए नहीं कि उनके पास गदा थी, बल्कि इसलिए क्योंकि उनके पास अतुलनीय साहस था। जब राम जी को पता चला कि सीता माता लंका में हैं, तो हनुमान जी ने यह नहीं पूछा कि “समुद्र कितना गहरा है?” या “वहां इंश्योरेंस मिलेगा क्या?” वो बस निडर होकर सात समंदर पार कर गए और लंका जलाकर ‘असंभव’ को ‘संभव’ कर दिया। कहने का तात्पर्य यह है कि –

  1. लीडरशिप: लोग उसी के पीछे चलते हैं जिसमें साहस होता है।
  2. नवाचार: साहसी व्यक्ति ही लीक से हटकर कुछ नया कर पाता है।
  3. परिणाम: साहस अंततः छप्पर फाड़कर परिणाम देता है। “डर के आगे जीत है” – यह सिर्फ विज्ञापन नहीं, हनुमान जी के जीवन का संदेश है क्योंकि किस्मत भी उन्हीं का दरवाजा खटखटाती है, जिनके हाथों में ‘साहस’ की चाबी होती है। शुभकामनाएं ..
    इंजी. मधुर चितलांग्या
    व्यंगकार व संपादक
    दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े