राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों को लेकर राहुल गांधी ने चुनावी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने वोटर लिस्ट और डेटा प्रबंधन को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं और उनकी सराहना की।

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से ‘गवाह बनने’ की अपील करते हुए कहा कि यह देशहित में उठाया गया कदम होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में अनियमितताएं हुई हैं और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी वोट की सुरक्षा करना है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों के चुनावों का जिक्र करते हुए अपने पहले के ‘वोट-चोरी’ संबंधी दावों को भी दोहराया।

उन्होंने कहा कि वोट, संविधान, कानून और संस्थाएं एक-दूसरे से जुड़े हैं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और तत्काल इस्तीफे की मांग की।

More Topics

इसे भी पढ़े