भारत रत्न की तर्ज़ पर शुरू होने चाहिए नए सम्मान ?

भारत रत्न, हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार के एक सहयोगी दल के नेता नीतीश कुमार के लिए देश के इस सर्वोच्च सम्मान की मांग से सियासत तेज हो गई है . अब नए तरह के सम्मान के लिए भी उच्च पदस्थ, मंत्रियों और अधिकारियों की (वर्तमान एवं भूतपूर्व ) तरफ से मांग उठने लगी है . दो नंबर का काम करने वाले कारोबारियों, सट्टेबाज़ों और डॉन- भाई व विलेन्स को हीरो से ज़्यादा पसंद करने वाली जनता का भी इसे समर्थन प्राप्त है. यह है, भ्रष्टाचार के लिए देश में भ्रष्ट सम्मान दिए जाएं. नागरिक सम्मान की तर्ज़ पर यह भ्रष्टाचार रत्न , भ्रष्टाचार विभूषण, भ्रष्टाचार भूषण और भ्रष्टाचार श्री के नाम से दिए जाएं . कोयला खदान आबंटन घोटाला , खाद्यान्न घोटाला, आबकारी घोटाले इत्यादि के सूत्रधार इन पदकों की रेस में रहेंगे . इन पदकों की चर्चा से भ्रष्टाचारियों के सम्बन्धियों में हर्ष की लहर फ़ैल गयी है . पूर्व सरकारों द्वारा कालाधन घोषणा की तर्ज पर अनेक लोग अपने छिपे हुए घोटाले डिस्क्लोज़ (सबके सामने लाना) करेंगे . लोगों को भ्रष्टाचार करने के नए नए आइडिया पता लगेंगे. नीतीश से शुरू हुए इस मामले पर आपकी क्या राय है?

इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े