पीएचीई विभाग में बहाली का ‘अमृत’ और तबादलों का तंत्र देगा जादुई परिणाम

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने विभाग में ‘कसावट’ लाने के लिए ताश के पत्तों की तरह 34 अफसरों को यहां-वहां फेंट दिया है। गजब का प्रबंधन है—कल तक जो 6 एक्ज़ीक्युटिव इंजीनियर लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग के लिए ‘निलंबित’ थे, आज वही ‘बहाल’ होकर विकास की गंगा बहाएंगे। शायद मंत्रालय को लगता है कि सस्पेंशन की अवधि में इन अफसरों को कोई दिव्य ज्ञान प्राप्त हो गया है। डेढ़ साल से फंड के सूखे के कारण, ठेकेदार और सप्लायर काम छोड़कर बैठे हैं, लेकिन मंत्री जी का मानना है कि बजट से ज्यादा जरूरी ‘चेहरों’ का बदलना है। पाइप में पानी हो न हो, दफ्तरों में कुर्सियां जरूर घूमनी चाहिए। बिना पैसे के काम कैसे होगा, यह तो जादूगर ही जाने, पर फिलहाल तो बहाली और तबादलों के ‘मरहम’ से विभाग की सुस्ती दूर करने का अनोखा प्रयोग जारी है। आप इस बारे में क्या कहेंगे ?
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े