पर्यावरण विभाग के साहबों का चश्मा और धूल भरी हकीकत

छत्तीसगढ़ की फिजाओं में प्रदूषण अब ‘प्रसाद’ की तरह बंट रहा है, जो नंगी आंखों से साफ दिखता है, बस विभाग की फाइलों में नजर नहीं आता। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण विभाग के दफ्तरों में एक विशेष ‘जादुई चश्मा’ इस्तेमाल होता है, जिसे पहनते ही जहरीला धुआं ‘शुद्ध ऑक्सीजन’ और सड़कों पर बिखरा कचरा ‘लैंडस्केपिंग’ नजर आने लगता है। जब अधिकारी अपनी वातानुकूलित (AC) कारों के काले शीशे चढ़ाकर निकलते हैं, तो उन्हें बाहर की धूल भी ‘सिल्वर डस्ट’ जैसी लगती है। सालाना रिपोर्ट के आंकड़े इतने व्यवस्थित होते हैं कि मानो फैक्ट्रियां धुआं नहीं, इत्र उगल रही हों। नंगे पांव चलने वाले मजदूर की आंखों में जो किरकिराहट और धुएं का दर्द है, वह एयर-कंडीशनर की ठंडक में बैठे इन ‘आंकड़ा-विशेषज्ञों’ को कैसे महसूस होगा ? साहबों की (मैडमों की भी) मेज पर विकास की फाइलें तो चमक रही हैं, बस आम आदमी का दम घुट रहा है। सोने पर सुहागा, विभाग के जन संपर्क अधिकारी हैं जोकि किसी भी मामले का जवाब नहीं देते . आप ही बताइये कि क्या ऊपर वालों के अंध संरक्षण के बिना यह सब संभव है ?
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े