Total Users-

1,225,890

spot_img

Total Users-

1,225,890
Sunday, May 17, 2026
spot_img

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक की पहली झलक आई सामने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब फिल्म बन रही है जिसका नाम है ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया गया है जिसमें एक्टर को अनंत जोशी को भगवा रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। मोशन पोस्टर में योगी आदित्यनाथ की जर्नी दिखाने की कोशिश की गई। इस वीडियो में उनका आम जीवन, आध्यात्मिक और राजनीति जर्नी की एक झलक है। फिल्म में इसे विस्तार से दिखाया जाएगा।

फिल्म को सम्राट सिनेमैटिक्स के तले बनाया जा रहा है। ऋतू मेंगी फिल्म की प्रोड्यूसर और रवींद्र गौतम ने डायरेक्शन की कमान संभाली है। फिल्म शांतनु गुप्ता की लिखित किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर पर आधारित है। इस फिल्म में उनके राजनीतिक फैसलों, त्याग, भगवान से उनका रिश्ता दिखाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक में एक्टर अनंत जोशी लीड रोल में हैं जिन्हें आपने रवि किशन की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में देखा होगा। इनके अलावा भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, गरिमा सिंह, ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर अहम रोल निभाते दिखेंगे।

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

इसे भी पढ़े