Total Users-

1,230,047

spot_img

Total Users-

1,230,047
Saturday, May 30, 2026
spot_img

सावधान ! तेज गर्मी और लू पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते है

भीषण गर्मी और हीटवेव पाचन तंत्र में गंभीर रूप से असर करता है। गर्मियों में कई लोगों को अचानक दस्त, पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिन्हें अक्सर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, तेज गर्मी और लू शरीर में ऐसे बदलाव पैदा करती है, जो डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

क्या लू लगने से हो सकते हैं Loose Motion?

डॉक्टर के मुताबिक, हीटवेव के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। डिहाइड्रेशन के कारण पेट में गड़बड़ी, दस्त, ऐंठन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार यह स्थिति हीट एग्जॉशन के लक्षणों के साथ भी दिखाई देती है।

डाइजेस्टिव सिस्टम पर कैसे असर डालती है Heatwave?

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा गर्मी शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बिगाड़ सकती है और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पर भी असर डालती है। हीटवेव के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड की कमी होने लगती है, जिससे पाचन प्रक्रिया कमजोर पड़ सकती है। इसी वजह से कई लोगों को दस्त, पेट दर्द, ऐंठन और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

हीटवेव और तेज गर्मी का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को होता है। इन लोगों के शरीर में पानी की कमी जल्दी होने लगती है और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता भी कम होती है। यही वजह है कि गर्मियों में इन्हें डिहाइड्रेशन, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए डॉक्टर ऐसे लोगों को गर्म मौसम में खास सावधानी बरतने और शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखने की सलाह देते हैं।

लू और डायरिया से कैसे बचें?

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
इसके लिए, पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं
ताजा और घर का बना खाना खाएं
बासी और बाहर का खाना खाने से बचें
तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं
जरूरत पड़ने पर ORS का इस्तेमाल करें।

नोट : विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दस्त के साथ तेज कमजोरी, चक्कर, बुखार या लगातार उल्टी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

More Topics

अब Green Card के लिए भारत लौटने की जरुरत नहीं, US से ही कर सकेंगे Apply

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने हाल ही में...

मुनीर की सेना का बलूचिस्तान में ‘कर्फ्यू टॉर्चर, निवासियों की बढ़ी मुश्किलें

बलूचिस्तान के अवारान जिले के मश्कय कस्बे के निवासियों...

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर फिर सीआईडी ​की दस्तक

पश्चिम बंगाल केंद्रीय जांच विभाग (सीआईडी) के चार अधिकारियों...

सीबीएसई की 12वीं के स्टूडेंट को मार्कशीट के साथ आंसरशीट डिजिलॉकर पर देने की योजना

बोर्ड एग्जामिनेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने की दिशा में...

बिना फ्रिज अंडों को लंबे समय तक कैसे ताजा रखें

अंडे बहुत पौष्टिक होते हैं, और ज्यादातर लोग इन्हें...

इसे भी पढ़े