ब्लड शुगर स्पाइक रहेगा कंट्रोल,खाना खाने के बाद अपनाये ये 3 आदतें

डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार खाना खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है, जिसे ब्लड शुगर स्पाइक कहा जाता है। बार-बार ऐसा होने से शरीर के कई अंगों पर असर पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार, कुछ आसान आदतें अपनाकर भोजन के बाद होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

खाना खाने के बाद पैरों की हल्की एक्सरसाइज करें

भोजन के बाद कुर्सी पर बैठकर पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने जैसी आसान एक्सरसाइज करें। इससे पैरों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और वे खून में मौजूद ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल करती हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।

10 मिनट बाद हल्की वॉक करें

खाना खाने के लगभग 10 मिनट बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करना फायदेमंद माना जाता है। चलने से मांसपेशियां ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करती हैं, जिससे भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

एपल साइडर विनेगर का सेवन

डॉक्टर के मुताबिक, एक गिलास पानी में एक चम्मच एपल साइडर विनेगर मिलाकर भोजन से पहले पीने से कुछ लोगों में भोजन के बाद ब्लड शुगर स्पाइक कम हो सकता है। हालांकि, यह तरीका सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता। जिन लोगों को एसिडिटी, पेट की समस्या, किडनी की बीमारी है या जो कोई दवा ले रहे हैं, उन्हें इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सही क्रम में खाएं खाना
विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन की शुरुआत फाइबर वाली सब्जियों से करें। इसके बाद प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे दाल, पनीर, अंडा या दही खाएं और अंत में रोटी, चावल या आलू जैसे कार्बोहाइड्रेट लें। इससे ग्लूकोज धीरे-धीरे अवशोषित होता है और ब्लड शुगर स्पाइक का खतरा कम हो सकता है।

फाइबर को डाइट का हिस्सा बनाएं
हरी सब्जियां, सलाद, साबुत अनाज, दालें और फल जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ पाचन की गति को धीमा करते हैं। इससे खून में ग्लूकोज धीरे-धीरे पहुंचता है और ब्लड शुगर अधिक स्थिर रहता है।

मीठी और रिफाइंड चीजों से दूरी रखें
डायबिटीज के मरीजों को केवल चीनी ही नहीं, बल्कि कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, मिठाइयों, बेकरी प्रोडक्ट्स और अन्य रिफाइंड शुगर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन भी सीमित करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना आसान हो सकता है।

ध्यान दें: डायबिटीज के मरीज अपनी दवाएं नियमित लें और किसी भी नई डाइट या सप्लीमेंट को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह जरूर लें।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े