डायबिटीज के खतरनाक लक्षण अक्सर रात को दिखाई देते है, जानें कैसे

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो बहुत समय तक चलती है और अधिकतर मरीजों को जीवन भर परेशान करती है। इस बीमारी में या तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम बनती है या फिर शरीर बना हुआ इंसुलिन सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढऩे लगता है, जो शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है। डायबिटीज के लक्षणों को दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव (लाइफस्टाइल चेंज) करके मैनेज किया जा सकता है।

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?

हाई ब्लड शुगर के कई लक्षण होते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे हैं, जो अक्सर रात के समय दिखाई देते हैं। अगर आपको रोज़ रात को ऐसी कोई परेशानी हो रही है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इन लक्षणों को समय पर पहचान कर कंट्रोल करना जरूरी है, वरना ये स्थिति जानलेवा भी बन सकती है।

रात में क्यों दिखते हैं डायबिटीज के लक्षण?

डायबिटीज के मरीजों को सोते समय ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा (हाइपरग्लाइसेमिया) या बहुत कम (हाइपोग्लाइसेमिया) हो सकता है। यह दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए खतरनाक हो सकती हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रात में ब्लड शुगर गिरने की स्थिति को “नोक्टर्नल हाइपोग्लाइसेमिया” कहा जाता है। यह तब होता है जब नींद के दौरान शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाता है। यह स्थिति खासकर उन लोगों में देखी जाती है जो इंसुलिन लेते हैं या कुछ खास डायबिटीज की दवाएं लेते हैं।

रात में शुगर कम होने के लक्षण क्या है?

नींद में पसीना आना: जिससे आपके कपड़े तक गीले हो सकते हैं।
बुरे सपने आना: लो ब्लड शुगर की वजह से डरावने सपने आ सकते हैं या नींद बार-बार टूट सकती है।
सुबह उठने पर थकान: बहुत ज्यादा थकावट या चिड़चिड़ापन महसूस होना, फोकस करने में दिक्कत।
शरीर में कांपना: नींद में ही शरीर कांप सकता है।
दिल की तेज धड़कन: रात में दिल की धड़कन तेज हो सकती है।
भूख या मतली महसूस होना: सुबह उठते ही भूख लगना या जी मिचलाना।

More Topics

इसे भी पढ़े