Total Users- 1,169,824

spot_img

Total Users- 1,169,824

Thursday, March 12, 2026
spot_img

स्‍त्री 2 ने जन्‍माष्‍टमी पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री की, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के करीब

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली हॉरर कॉमेडी स्‍त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 400 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के बाद, यह फिल्म 500 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 600 करोड़ क्लब के करीब पहुंचकर देश की टॉप-10 सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों में शामिल होने जा रही है।

15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से स्‍त्री 2 ने दुनिया भर में कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। हॉरर कॉमेडी के तौर पर 200 करोड़ क्लब में मात्र चार दिन में एंट्री करने वाली यह फिल्म सबसे तेज रही है। यह शाहरुख खान की जवान, पठान और रणबीर कपूर की एनिमल के बाद चौथे स्थान पर है। इसके अलावा, दूसरे रविवार को 40.75 करोड़ रुपये की कमाई कर स्‍त्री 2 ने गदर 2, बाहुबली 2, जवान और एनिमल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

2 करोड़ से ज़्यादा दर्शक – अपने 12वें दिन लगभग 1 मिलियन टिकट बेचने के बाद, स्त्री 2 2024 की दूसरी भारतीय फ़िल्म बन गई है, जिसने 2 करोड़ से ज़्यादा टिकट बेचे हैं, जो सिर्फ़ कल्कि 2898 AD से पीछे है।

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े