क्या ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में होगी दादी की वापसी? बताया अली असगर ने

अली असगर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव करूं या शादी’ 23 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अली असगर फिल्म के डायरेक्टर जयप्रकाश शॉ के साथ मिलकर इस फिल्म को जोरशोर से प्रमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान लाइव हिन्दुस्तान ने अली असगर से पूछा कि क्या ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले सीजन में उनकी वापसी होने वाली है? आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

सात साल पहले छोड़ा था शो
याद दिला दें, साल 2017 में अली असगर ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। उनके शो से जाने के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने भी कपिल का साथ और शो, दोनों छोड़ दिया था। सात साल बाद सुनील और कपिल की सुलह तो हो गई, लेकिन अली और कपिल साथ नहीं आए।

ऐसे में हमने अली असगर से पूछा कि क्या वह कपिल शर्मा के शो में वापसी की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “नहीं, अभी तो नहीं। आगे देखते हैं कैसे क्या होता है। कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। इस दुनिया में, इस इंडस्ट्री में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। ऐसा बोल नहीं सकते कि कब होगा क्या होगा। तो इंतजार करते हैं। अगर शो में वापसी हो जाती है तो अच्छी बात है।” बता दें, नेटफ्लिक्स का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन बहुत जल्द स्ट्रीम होने वाला है।

More Topics

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े