Total Users- 1,170,929

spot_img

Total Users- 1,170,929

Saturday, March 14, 2026
spot_img

राहुल वैद्य ने पहलगाम आतंकी हमले में कहा – मानवता के हत्यारों के लिए कोई मानवता नहीं!”

पहलगाम में कई सारी भारतीय फिल्मों की शूटिंग हुई है। विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु की तेलुगू फिल्म ‘कुशी’ भी वहीं शूट हुई थी। विजय ने सोशल मीडिया पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और बताया कि दो साल पहले उन्होंने पहलगाम में ही अपना जन्मदिन मनाया था। वहीं राहुल वैद्य ने अपनी कश्मिर की ट्रिप याद की और कहा कि ये अटैक हम पर भी हो सकता था।

राहुल वैद्य ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “यह वही जगह है जहां पर्यटकों को गोली मारी गई थी, उनकी जगह हम भी हो सकते थे! मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना। पकड़ पकड़ के गोली मारो, मानवता के हत्यारों के लिए कोई मानवता नहीं!”

विजय देवरकोंडा ने लिखा, “मैंने अपना जन्मदिन 2 साल पहले पहलगाम में ही मनाया था। हम वहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां के लोगों ने हमारा बहुत ख्याल रखा था। हमने साथ में बहुत मस्ती भी की थी। कल जो हुआ वह दिल दहला देने वाला है। मूर्ख आतंकवाद का सबसे शर्मनाक और कायराना कृत्य है ये। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। हम कश्मीर के साथ खड़े हैं। मुझे उम्मीद है कि इन कायरों का सफाया होगा। जल्दी से जल्दी। भारत कभी भी आतंक के आगे नहीं झुकेगा।”

More Topics

इसे भी पढ़े